सिक्कम 1जुलाई: रणजीत सिंह काका: पश्चिम बंगाल में बीजेपी द्वारा यूसीसी (UCC) बिल लाए जाने की चर्चाओं के बीच आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने मुस्लिम समुदाय से खास अपील की है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को यूनिफॉर्म सिविल कोड से घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि उन्हें इसका स्वागत करना चाहिए। इंद्रेश कुमार ने कहा, “आप इस देश के किराएदार नहीं हैं, आप यहाँ के मूल नागरिक थे और हैं। आपकी पहचान भारतीय के रूप में है।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राजनीतिक दलों ने हमेशा मुसलमानों को मुख्यधारा से अलग रखा, जिससे वे पिछड़ गए, लेकिन अब उनके पास मुख्यधारा से जुड़ने का मौका है। वहीं, बंगाल बीजेपी ने साफ किया है कि यूसीसी बिल आदिवासियों (ST) पर लागू नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान विविधता, साझा विरासत और सभी समुदायों की भागीदारी से बनी है। ।








