:चंडीगढ़ 30 अगस्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने पाकिस्तान और चीन पर जमकर हमला बोला। इंद्रेश कुमार ने कहा कि मजहब के नाम पर बना पाकिस्तान 1971 में बिखर कर पाकिस्तान और बांग्लादेश बन गया। एक वक्त भारत से एक करोड़ 40 लाख मुसलमान पाकिस्तान गए थे, जिन्हें पाकिस्तान में नागरिकता नहीं मिल पाई है और उन्हें मुजाहिर कहा जाता है। 1956 में पाकिस्तान ने नागरिकता कानून को केंद्र में रखकर कहा था कि जो मुसलमान अपने देश भारत का नहीं हुआ वह पाकिस्तान का क्या होगा?तालिबान के मामले पर बोलते हुए इंद्रेश कुमार ने कहा कि तालिबान मुसलमानों के हाथ में बंदूक है, AK 47 और अन्य हथियार भी। वह औरतों की इज्जत लूटते हैं। बच्चों का कत्लेआम करते हैं। वह अपने मुल्क में नौकरी करने की इजाजत औरतों को नहीं देते हैं। वहीं अफगानी मुसलमान तालीम चाहते हैं, सकून चाहते हैं। उनकी मनसा है कि प्रेम-मोहब्बत के साथ अपना जीवन गुजारे। उन्होंने कहा कि दुनिया के हर मुसलमान के सामने यह सवाल है कि वह तालिबानियों के रास्ते जाए या अफगानियों के रास्ते पर जाएगा। आज उनके सामने यह भी सवाल है कि वह शैतान के रूप में जिए या इंसान के रूप में जिए।आरएसएस नेता ने कहा कि कोई भी मुस्लिम देश नहीं है जिसने मुस्लिम महिला अधिकार दिवस घोषित किया हो। पहली बार 2021 में देश की वर्तमान सरकार ने करोड़ों मुस्लिम महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है। इस दौरान आरएसएस नेता ने ‘चीन खाली करो कैलाश मानसरोवर हमारा है, हमारा है’ और ‘पाकिस्तान पीओके खाली करो, यह हमारा है’ ।








