22 मार्च: रणजीत काका; विश्व जल दिवस मनाया जाता हैं ।विश्व भर के पर्यावरण प्रति जागरूक लोग और संस्थाएं इस दिन लोगों को जल संरक्षण के बारे में निबंध, वीडियो,पोस्टर, पेंटिंग प्रतियोगिताएँ और सेमिनार,रैलियाँ आदि आयोजित की जाती हैं ।स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों में पर्यावरण संरक्षण हेतु ईको क्लब बने हुए है जो पर्यावरण संरक्षण के लिये कार्य कर रहे हैं ।समय-समय पर ईको क्लब स्कूल मुखियों और क्लब इंचार्जों की ओर से पौधारोपण अभियान भी चलाए जाते हैं । पंजाब के चुनिंदा स्कूलों के ईको क्लब इंचार्जों की एक वर्कशॉप मैगसीपा सेक्टर 26 चंडीगढ़ में आयोजित की गई थी जिसमें जहां पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करने पर चर्चा हुई वहीं पर पर्यावरण सुरक्षा के दिवसों पर स्कूलों में कोई न कोई कार्यक्रम आयोजित करने के लिए भी कहा गया ।आज हमारी सब का कर्तव्य बनता हैं कि हम जल बचत के लिए आगे आए अगर यह काम हम ने केवल पर्यावरण प्रेमियों पर छोड़ दिया तो आने वाले समय में हम सभी को जल संकट से जूझना पड़ेगा ।
हर व्यक्ति को चाहिए कि वह अपना कर्तव्य निभाए ।हर रोज़ कुछ न कुछ जल ज़रूर बचाएँ क्योंकि जल हैं तो जीवन है ।जल हमारे लिए ही नहीं बल्कि पशु -पक्षियों और पौधों आदि के लिए भी ज़रूरी हैं ।इस लिए आओ जल बचत में योगदान डाल कर मान महसूस करें ।








