आचार्य चेतनानंद जी महाराज द्वारा भव्य प्रकट दिवस आयजित
नवांशहर/ रोपड़, 22 जून ( श्री गणेश ): भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ सुभाष शर्मा ने झण्डियाँ कलाँ धाम में वेदांत आचार्य स्वामी चेतना नंद जी भूरीवाले द्वारा सतगुरु कबीर जी महाराज जी के प्रकट उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि कबीर साहब की शिक्षाएं और बानी आज भी पूरी मानवता केलिए बहुत ही लाभपद है। उन्होंने कबीर साहब की देश और दुनिया को देन के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा को बहुत ही सरल शब्दों में लोगों के सामने रखा। वह भक्ति काल के एक महान संत थे, जिन्होंने देश में आध्यात्मिक चेतना उत्पन्न की तथा विदेशी साम्राज्य होने के बावजूद देश के लोगों को धर्म के साथ जोड़कर के रखा।

उन्होंने स्वामी अचार्य चेतनानंद जी महाराज द्वारा समाज के लिए किए गए योगदान , विशेष कर शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए किए जा रहे कामों की सराहना करते हुए कहा कि आज रोपड़, बलाचौर, नवांशहर में जो भी काम ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे हैं, उससे लाखों लोगों को लाभ मिल रहा है।

उन्होंने इस अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा इन सामाजिक कामों के लिए हर संभव सहायता देने का संदेश देते हुए कहा कि भारत के संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय द्वारा शीघ्र ही संस्थान के साथ मिलकर इस क्षेत्र में कला और संस्कृति को विकसित करने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ गाँवों के लोगों तक पहुँचाने के लिए पूरा प्रयत्न करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर आचार्य श्री चेतनानंद जी महाराज ने डॉ सुभाष शर्मा को आशीर्वाद रूपी सिरोपा भी दिया । उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता बलजिंदर सोनी जी , अजय कटारिया जी , संजू चौधरी जी भी उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here